{"_id":"6157507e8ebc3e09f8397451","slug":"the-girl-was-gang-raped-mainpuri-news-agr509895234","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ किया गया था सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के साथ किया गया था सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ दिन पहले खुदकुशी करने वाली किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतका के पिता की ओर दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी ने 13 सितंबर को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया था, वहीं इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की बात सामने आई है। लेकिन स्लाइड रिपोर्ट दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आयी है। रिपोर्ट आने के बाद मृतका के पिता ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी। बताया कि पुत्री द्वारा खुदकुशी करने से पहले आरोपी चाचा भतीजा उसे घर पर मेंहदी लगवाने के लिए ले गए थे।
घर ले जाकर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी वजह से आहत होकर पुत्री ने खुदकुशी कर ली। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने एक आरोपी के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर का कहना है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।