फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The girl refused to go with her family

घर से गई युवती के सवाल का जबाव नहीं दे सके परिजन

Wed, 05 May 2021 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
The girl refused to go with her family
कुरावली, मैनपुरी। मंगलवार को एक युवती के परिजन उसे लेने के लिए थाने पहुंचे, लेकिन युवती के एक सवाल पर चुप्पी साध गए। दरअसल युवती के परिजनों ने पहला रिश्ता तोड़कर उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी थी। इसके चलते युवती पहले तय किए गए लड़के के साथ चली गई थी। युवती ने अब परिजनों के साथ जाने से साफ मना कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी परिजनों ने जनपद एटा के गांव बख्शीपुर निवासी एक युवक के साथ तय कर दी थी। गोद भराई की रस्म भी हो चुकी थी। लड़का लड़की फोन पर एक दूसरे से काफी देर तक बातें करते रहते थे। इस बीच लड़के के पास कम जमीन होने की जानकारी होने पर लड़की पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। युवती का रिश्ता दूसरी जगह पर तय कर दिया। युवती इस रिश्ते से खुश नहीं थी, 31 मार्च को बख्शीपुर निवासी युवक के साथ चली गई थी। इसके बाद परिजनों की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को पुलिस ने युवती को खोज निकाला। थाने में मां बाप आए और युवती से घर चलने के लिए कहा तो उसने परिजनों के साथ जाने से साफ मना कर दिया। कहा कि पहले जबाव दो कि अगर शादी तोड़नी ही थी तो उसे फोन पर बातचीत करने की इजाजत क्यों दी थी। अब वह युवक से बेहद प्रेम करती है। अब उसके ही साथ रहेगी। युवती के सवाल पर घरवालों ने चुप्पी साध ली और थाने से बाहर चले गए। थाना पुलिस का कहना है कि न्यायालय में युवती के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed