फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The girl reached Delhi in a dramatic manner at the relative's house

नाटकीय ढंग से रिश्तेदार के घर दिल्ली पहुंची युवती

Tue, 13 Jul 2021 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
The girl reached Delhi in a dramatic manner at the relative's house
मैनपुरी। अगवा बताई जा रही दन्नाहार निवासी युवती मंगलवार को नाटकीय ढंग से दिल्ली में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां पहुंच गई। परिजनों ने सोमवार को उसे अगवा कर लिए जाने की तहरीर दी थी। कोतवाली में परिजनों के साथ करीब एक सैकड़ा लोग एकत्र हो गए थे। युवती का पता लगने के बाद परिजन घर लौट गए, वहीं पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती सोमवार को शहर बाजार किसी काम से आई थी। इस दौरान उसने फोन कर परिजनों को बताया कि तीन चार युवक उसका पीछा कर रहे हैं। इतना कहने के बाद फोन स्विच ऑफ हो गया था। परिजनों की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर तलाश किए जाने की मांग की थी। देर रात सीओ अभय नारायण राय, इंस्पेक्टर कोतवाली भानू प्रताप ने तलाश के लिए कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन युवती का पता नहीं लग सका। वहीं मंगलवार सुबह युवती के परिजन करीब एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों को लेकर कोतवाली आ गए। पुलिस पर जल्द पता लगाए जाने का दबाव बनाने लगे। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि युवती दिल्ली में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर पहुंच गई है। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई तो वह लोग वापस चले गए। वहीं युवती के सकुशल मिलने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed