{"_id":"614b1bf38ebc3ebd8a1f31a6","slug":"the-functioning-of-dand-babu-and-bade-babu-will-be-investigated-mainpuri-news-agr5085893122","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंड बाबू, बड़े बाबू की कार्यप्रणाली की जांच होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंड बाबू, बड़े बाबू की कार्यप्रणाली की जांच होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आईजी (आगरा) नवीन अरोरा ने बुधवार को कहा कि पुलिस कार्यालय के दंड बाबू और बड़े बाबू की कार्यप्रणाली की जांच होगी। गैंगस्टर की कार्रवाई बढ़ाकर पुलिस अपराधियों की संपत्ति कुर्क करे। पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार की जरूरत है। पुलिस कार्यालय में एक ही कक्ष में संचालित कई प्रकोष्ठों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। शिकायतों का पुलिस को पारदर्शी तरीके से निस्तारण करना होगा।
बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आईजी ने पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि शिकायतों की जांच की प्रगति तेज की जाएगी। जांच करने वाले पुलिसकर्मी की जवाबदेही तय की जाएगी। परिवार परामर्श केंद्र पुलिस लाइन में शिफ्ट किया जाएगा। काउंसलरों की जवाबदेही तय की जाएगी। पुलिस पेंशनर्स को पुलिस कार्यालय में ही कमरा आवंटित किया जाएगा। अधिकारियों को लंबित शिकायतों की जांच तय समयसीमा में पूरी करनी होगी। पुलिस की परेड व्यवस्था में सुधार की जरूरत है।
आईजी ने कहा कि मैनपुरी का पुलिस कार्यालय काम के हिसाब से कमजोर है। कई ऐसी फाइलें लंबित हैं जिनमें जांच पूरी हो चुकी हैं लेकिन उन पर जांच अधिकारी की आख्या दर्ज नहीं है। शिकायत पर जांच समय से पूरी होनी चाहिए। आईजी ने एक लाख के इनामी अपराधी गुड्डू चौहान को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। सीओ को अपने सर्किल के थानों का नियमित रूप से निरीक्षण करने को कहा। एसपी अशोक कुमार राय, एएसपी मधुबन कुमार सिंह, सीओ सिटी अभय नरायन राय मौजूद रहे।