फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The first phase of voting left the district

प्रथम चरण के मतदान को जिले से फोर्स हुआ रवाना

Mon, 12 Apr 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
The first phase of voting left the district
12एमएनपी-07-नुमाइश पंडाल से आगरा में चुनाव ड्यूटी को जान के लिए तैयार खड़े होमगार्ड - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। प्रथम चरण के मतदान के लिए सोमवार को पुलिस लाइन से फोर्स के ड्यूटी पर जाने से पूर्व अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद सभी को बसों से आगरा रवाना हुए। एएसपी ने बताया कि पंचायत चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 772 कर्मचारियों की मतदान ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन

प्रदेश में पंचायत चुनाव का पहला चरण 15 अप्रैल से शुरू हो रहा है। जनपद से सोमवार को ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों को रवाना किया गया। इससे पूर्व एसपी अविनाश पांडेय ने उन्हें निर्देश देते हुए कहा कि उन्हें जहां भी ड्यूटी पर लगाया जाए। वहां पर निष्ठा के साथ अपना काम करें। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि जनपद से पांच उपनिरीक्षक, 600 सशस्त्र कर्मी व 167 प्रशिक्षु आरक्षियों को आगरा भेजा गया है। आगरा में मतदान कराने के बाद टीम जनपद में वापस आएगी। 19 को जनपद में दूसरे चरण का मतदान कराने के बाद तृतीय चरण की ड्यूटी पर रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

होमगार्ड भी किए गए रवाना
पुलिस लाइन से प्रथम चरण के मतदान के लिए पुलिसकर्मियों को रवाना किया गया। नुमाइश परिसर में बने पांडाल से 731 होमगार्डस को ड्यूटी के लिए रवानगी दी गई। इससे पूर्व सहायक कमांडेंट विजय सिंह ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सभी से कहा कि वह लोग अनुशासन में रह कर अपना कार्य करेंगे। किसी भी तरह से लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed