{"_id":"617c52205bda0378637ca0a7","slug":"the-first-lesson-of-life-is-self-discipline-agra-news-agr5131677106","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन का पहला पाठ आत्म अनुशासन होता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन का पहला पाठ आत्म अनुशासन होता है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। एनसीसी आर्मी विंग की ओर से आगरा कॉलेज में शुक्रवार को ‘व्यक्तित्व विकास में एनसीसी के योगदान’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला ने कहा कि जीवन का पहला पाठ आत्म अनुशासन का होता है। एनसीसी का उद्देश्य अनुशासित व्यक्तियों की फौज तैयार करना है। कैडेट जब एनसीसी के गहन प्रशिक्षण से गुजरता है तो 24 कैरेट सोने की तरह खरा बन जाता है।
प्राचार्य ने कहा कि हमें अपने अंदर के अनुभव से लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए न कि दूसरों से प्रेरित होकर। लक्ष्य निर्धारित करते समय अपनी क्षमताओं और योग्यताओं का भी आकलन करना चाहिए। आर्मी विंग के कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट अमित अग्रवाल ने प्राचार्य का स्वागत किया। एनसीसी के आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। संचालन कैडेट नेहा शर्मा ने किया। वर्षा जादौन व नंदिनी पवार ने स्वागत उद्बोधन दिया। रितेश परिहार ने एनसीसी की गत पांच वर्षों की उपलब्धियां बताईं। कार्यक्रम में अंडर ऑफिसर दीप्ति, अरुण, कमलेश, राजीव, प्रिया, लकी शर्मा, शिवमपाल ने भी विचार रखे। इस दौरान तान्या जैन, नितिन भारद्वाज, अमोलक कुमार, यति मंगल, लक्ष्मी बसवराज, शुभम यादव, अमित कुमार, शिवानी परमार मौजूद रहीं।