फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The fire kept raining from the sky all day long

फिर टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, 46 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Sat, 09 Apr 2022 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
The fire kept raining from the sky all day long
मैनपुरी। गर्मी ने एक बार फिर सीजन का अब तक रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार को अधिकतम तापमान उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। दिनभर आसमान से आग बरसती रही। गर्म हवा और तापमान से परेशान लोग राहत पाने के लिए बेहाल नजर आए।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रही गर्मी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। अप्रैल के पहले पखवाड़े में ही तापमान अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुका है। शनिवार को तापमान सीजन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। तेज धूप के चलते दिन में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले छह मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचा था।। शनिवार को धूप इतनी तेज रही कि आसमान से आग बरसती रही। घर से बाहर निकलना भी लोगों के लिए मुश्किल रहा। तेज धूप के साथ ही गर्म हवा दिनभर लोगों को बेहाल करती रही। पंखे और कूलर भी लोगों को राहत नहीं दिला सके। जरूरी कामों से घर से बाहर निकले लोग जल्द घर की ओर जाते नजर आए। दोपहर में स्कूलों से लौट रहे बच्चों के लिए गर्मी परेशानी का कारण बनी रही। शाम को भी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। न्यूनतम तापमान भले ही 22 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन गर्मी बरकरार बनी रही।
विज्ञापन

विद्युत निगम की परेशानी बढ़ी
गर्मी बढ़ने से विद्युत निगम की परेशानी भी बढ़ गई है। गर्मी बढ़ने पर बिजली की खपत बढ़ती है, जिससे निगम के उपकरणों पर लोड बढ़ जाता है। इससे उपकरणों में खराबी आ आती है, जिसे सही करने में निगम के कर्मचारियों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह के तापमान पर एक नजर
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
01 अप्रैल 38 19
02 अप्रैल 39 22
03 अप्रैल 41 21
04 अप्रैल 42 22
05 अप्रैल 41 22
06 अप्रैल 44 22
07 अप्रैल 41 22
08 अप्रैल 43 22
मौसम लगातार गर्म होता जा रहा है। बढ़ता हुआ तापमान चिंता का विषय है। अभी तापमान में राहत मिलने की संभावना कम है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।
-नरेंद्र कुमार वर्मा, मौसम वैज्ञानिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed