फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The farmers protesting announced to set up tents in the ADA campus

धरना दे रहे किसानों ने एडीए परिसर में तंबू लगाने का किया एलान

Wed, 22 Dec 2021 12:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
The farmers protesting announced to set up tents in the ADA campus
एत्मादपुर। रहनकलां के इनर रिंग रोड टोल प्लाजा पर मंगलवार को 10वें दिन भी किसानों धरना जारी रहा। इस दौरान किसान नेताओं ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर आगरा विकास प्राधिकरण के कार्यालय में तंबू लगाकर धरने का एलान किया है।
विज्ञापन

धरने में रहनकला, गढ़ी जगन्नाथ, दलेल नगर, मनोहरपुर, रघुवंशपुरा, नगला रंजीत, नगला मथौली, रायपुर, गढ़ी संपति, नगला, हरिकेशी, नगला ख़रगा के ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान पहुंचे भाकियू मंडल अध्यक्ष गजेंद्र परिहार और जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां ने कहा कि अगर प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसानों की मांगों पर जल्द उचित कदम नहीं उठाया तो वहीं कार्यालय परिसर में तंबू लगाकर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान विपिन यादव, रणवीर चाहर, सौरभ यादव, रेशमी देवी, जगदीश परिहार, गुलाब देवी, धर्मेंद्र कुमार, उपेंद्र सिकरवार, कपूर चंद, गोविंद ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed