{"_id":"6572fe257868416e430cb6aa","slug":"the-farmers-farm-was-influenced-by-the-influence-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-8717-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किसान के खेत पर रसूखदार ने किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किसान के खेत पर रसूखदार ने किया कब्जा
Fri, 08 Dec 2023 04:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 08 Dec 2023 04:59 PM IST
विज्ञापन
किसान के खेत पर रसूखदार ने किया कब्जा
- एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। मोहल्ला खेड़ा निवासी किसान के खेत पर रसूखदार ने कब्जा कर लिया। पीड़ित की ओर से एसडीएम से शिकायत की गई। शिकायत पर जांच के बाद अधिकारी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा निवासी किसान जय नारायण ने एसडीएम को तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया कि उसकी शिकायत पर 28 जनवरी 2023 को खेत पर मेड़ डालने को कहा गया था। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव नाकऊ निवासी रसूखदार विमल कुमार ने उसके खेत पर कब्जा कर लिया। आरोपी शातिर किस्म का झगड़ालू व्यक्ति है। एसडीएम से जय नारायण ने जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की थी। शिकायत पर जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर एसडीएम की ओर से थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्रार्थना पत्र पर थाना पुलिस ने रसूखदार विमल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।