{"_id":"627955524077f72425234731","slug":"the-faces-of-the-students-blossomed-after-getting-smart-phones-mainpuri-news-agr532895649","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट फोन पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट फोन पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में टैबलेट वितरण के बाद मौजूद छात्र-छात्राएं
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडंय पडरिया में स्नातक तृतीय वर्ष बीए, बीएससी, बीकॉम में अध्ययनरत 112 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया।
नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य डॉ. पुष्पा कश्यप ने कहा कि छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए सरकार द्वारा स्मार्टफोन वितरित किया गया। इससे छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षा में बहुत मदद मिलेगी। जिससे वे तकनीकी रूप से अपने भविष्य को संवार सकते हैं।
महाविद्यालय की नोडल अधिकारी डॉ. तनु जैन ने कहा कि स्मार्टफोन द्वारा छात्र छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षा के साथ-साथ अपने भविष्य को संवारने में एवं रोजगार प्राप्त करने में मदद मिलेगी, जिससे वे सशक्त बन सकेंगे। कार्यक्रम अधिकारी जयप्रकाश यादव ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि स्मार्टफोन द्वारा छात्राओं को तकनीकी रूप से सशक्त व मजबूत बनने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
डॉ. राम बाबू ने स्मार्टफोन पाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। महाविद्यालय में महाराणा प्रताप जयंती भी मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र पाठक, डॉ. एसपी सिंह, वेद प्रकाश सिंह, जितेंद्र पाठक, जगजीवन राम, प्रमोद कुमार, डॉ. गीता देवी, विजय आनंद गौतम, विजेंद्र कुमार, शिवनंदन सिंह यादव, अजीत कुमार मौजूद रहे।