सहावर के ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की कवायद
सार
सहावर के ब्लॉक प्रमुख कृष्ण प्रताप के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य लामबंद हो गए हैं। जिलाधिकारी ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल को प्रार्थना पत्र पर अध्ययन करने का भरोसा दिया।प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के जिलाध्यक्ष श्रीकांत सागर एवं जिला उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में 44 क्षेत्र पंचायत सदस्यों की ओर से जिलाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव लाने के संबंध में प्रस्ताव सौंपा गया है। इस पर जिलाधिकारी ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रार्थना पत्र का अध्ययन करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन