फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The examinees were caught on camera copying

परीक्षा नकल करते हुए कैमरे में कैद हुए

Thu, 29 Jul 2021 01:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
The examinees were caught on camera copying
आगरा। बोहरे नारायण सिंह आर्य महाविद्यालय बलदेव, मथुरा में अंधेरे में बैठकर परीक्षा देते परीक्षा - फोटो : Agra City
(फोटो है) (अलीगढ़ व आसपास के लिए)
विज्ञापन

परीक्षार्थी नकल करते कैमरे में कैद हुए
- आरजे महाविद्यालय, अलीगढ़ का मामला, एक-दूसरे की कॉपी में देखकर लिख रहे थे परीक्षार्थी,
- बीएल एजूकेशनल इंस्टीट्यूट में दस मिनट बाद तक परीक्षा दे रहे थे परीक्षार्थी, फोन करने के बाद ओएमआर शीट जमा की
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से कंट्रोल रूम से जुड़े होने के बाद भी परीक्षा केंद्र नकल कराने से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को दूसरी पाली की परीक्षा में परीक्षार्थी नकल करते हुए कैमरे में कैद हुए। वहीं, परीक्षा की अवधि समाप्त होने के बाद भी परीक्षार्थी प्रश्न को हल करने में लगे हुए थे।
आरजे महाविद्यालय, रायपुर, अलीगढ़ में दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान दोपहर 12:50 से 01:00 बजे तक कैमरा नंबर दो में कक्ष में हलचल मची हुई थी। परीक्षार्थी एक-दूसरे की कॉपियों में देखकर उत्तर लिख रहे थे। एक परीक्षार्थी अपनी सीट से उठकर दूसरी सीट पर बैठ गई। तीन परीक्षार्थी एक सीट पर बैठकर एक-दूसरे की कॉपी में देखकर उत्तर लिख रहे थे। कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्र को फोन किया गया तो कैमरा ही बंद कर लिया गया। कार्रवाई के लिए केंद्र की रिपोर्ट परीक्षा नियंत्रक को भेजी गई है।
विज्ञापन

वहीं, बीएल एजूकेशनल इंस्टीट्यूट में परीक्षा समाप्त होने की अवधि दोपहर एक बजे के बाद भी परीक्षार्थी प्रश्नपत्र को हल करने में लगे हुए थे। विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से केंद्र में फोन किए जाने के बाद कक्ष निरीक्षक दोपहर 01:10 बजे ओएमआर शीट ली गई। हालांकि कॉलेज के डीवीआर में समय दोपहर 01:20 बजे दिख रहा था। वर्ष भी 2020 दिख रहा था। इस केंद्र की सूचना भी परीक्षा नियंत्रक को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे की आंखमिचौली
कंट्रोल रूम से जुड़े केंद्रों के कैमरे बार-बार बंद हो जाते हैं, केंद्र बिजली जाने और नेटवर्क का बहाना बना रहे
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से 369 में से 60 फीसदी केंद्र अभी तक सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जुड़े नहीं है। जो जुड़े हैं, उनमें से भी 70 फीसदी से अधिक नियमित रूप से जुड़ नहीं रहे हैं। तमाम केंद्र ऐसे हैं, जिसमें सीसीटीवी कैमरा कुछ देर ऑन रहता है, इसके बाद बंद हो जाता है। दूसरे कॉलेजों ने अपने सभी कक्षों में कैमरे नहीं लगवाए हैं।

बुधवार को जगदंबा डिग्री कॉलेज, टेढ़ी बगिया में बार-बार कैमरा चालू और बंद हो रहा था। पूर्वाह्न 11:40 बजे और दोपहर 12:10 बजे कैमरे बंद थे। वहीं, दाऊ जी महाराज डिग्री कॉलेज में दोपहर 12:15 बजे डीवीआर बंद थी। सुबह 09:00 बजे कृष्णा कॉलेज में सीसीटीवी कैमरा बंद था। परीक्षा केंद्र पर कोई बिजली तो इंटरनेट की समस्या बता रहा था। ऐसे कॉलेजों की भी रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। इनको विश्वविद्यालय की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed