फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Elderly: Our Leaders, 34 Honored

'हमारे बुजुर्ग, हमारी धरोहर': आगरा में 34 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, पुस्तक का भी किया गया विमोचन

Mon, 06 Apr 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 02:36 AM IST
सार

आगरा में आयोजित कार्यक्रम में 34 बुजुर्गों को सम्मानित कर 'हमारे बुजुर्ग, हमारी धरोहर' पुस्तक का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथियों ने बुजुर्गों को समाज की अमूल्य धरोहर बताते हुए उनके सम्मान और सेवा का संदेश दिया।

विज्ञापन
The Elderly: Our Leaders, 34 Honored
बुजुर्गों का सम्मान करते पदाधिकारी।

विस्तार

बुजुर्ग धरोहर हैं, हमें सफल बनाने के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे। ये किसी भी लीडर्स से कम नहीं हैं। इसी भाव से लीडर्स आगरा और तपन ग्रुप ने 34 बुजुर्गों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में हमारे बुजुर्ग, हमारी धरोहर पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन


सिकंदरा स्थित उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में लीडर्स आगरा ने विभिन्न क्षेत्रों के 34 बुजुर्गों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि माता-पिता का पूरा जीवन संतान की भलाई के लिए समर्पित रहता है। जब आश्रम में वृद्ध पहुंचते हैं, तो दुख होता है। उन्होंने लोगों से बुजुर्गों की देवी-देवता की तरह पूजा करने की अपील की। डॉ. पार्थसारथी शर्मा ने कहा कि ये प्रकल्प आगे भी चलता रहेगा। 
विज्ञापन


महामंत्री सुनील जैन ने बताया कि 80 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों का घर-घर जाकर अभिनंदन किया गया था। इन्हीं का संकलन पुस्तक में है। इस मौके पर आदर्श नंदन गुप्त, सुभाष रावत, अभय सिंह, राजेश माहौर, संरक्षक सुरेश चंद गर्ग, महंत गोपी, केशव शर्मा, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. गिरधर शर्मा, सोम ठाकुर, रंजना पवार, केशव शर्मा, रोहित गोयल, डॉ. अशोक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed