{"_id":"5b97cd00867a557ff07066e2","slug":"the-drone-flew-above-the-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के आसपास फिर उड़ा ड्रोन, दो साल में 18 से ज्यादा बार सुरक्षा में लग चुकी है सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल के आसपास फिर उड़ा ड्रोन, दो साल में 18 से ज्यादा बार सुरक्षा में लग चुकी है सेंध
टीम डिजिटल, आगरा
Updated Wed, 12 Sep 2018 06:39 AM IST
विज्ञापन
ड्रोन उड़ाती इजरायली महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल के आसपास उस समय ड्रोन उड़ाया गया, जब देश की सुरक्षा को लेकर खुफिया विभाग ने अहम सुराग दिए हुए हैं। इसी बीच एक विदेशी पर्यटक ने मंगलवार को ताजमहल के आसपास ड्रोन उड़ाया। ये ड्रोन काफी देर तक आसमान में उड़ता रहा। ड्रोन को देखने के बाद सुरक्षा दल अलर्ट हुआ। आनन-फानन में ड्रोन उड़ाने वाले पर्यटक तक पहुंचे। ड्रोन को नीचे उतरवाया और उससे पूछताछ की। ड्रोन को कब्जे में लिया।पिछले दो सालों में ताजमहल के ऊपर 18 से ज्यादा बार ड्रोन उड़ाया गया है। ये ताज की सुरक्षा पर बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर के बाद विक्टोरिया पार्क के पास से एक पर्यटक महिला ने ड्रोन उड़ाया। ड्रोन आसमान में काफी ऊंचाई पर चारों ओर कई मिनटों तक उड़ता रहा। ड्रोन को आसमान में उड़ता देख स्थानीय पुलिस के साथ सुरक्षा दल अलर्ट हुआ। उन्होंने महिला और दो विदेशी पयर्टकों को ढूंढ निकाला और तत्काल ड्रोन को नीचे उतरवाया। पुलिस की पूछताछ में पता लगा कि तीनों इजरायल के निवासी है। वह आगरा घूमने आए हैं।
विज्ञापन
इस घटना के बाद सुरक्षा दलों के होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि यमुना किनारे से ड्रोन को उड़ाया गया। ये लाल किला के आसपास उड़ रहा था। ताजमहल के ऊपर नहीं था। लेकिन 500 मीटर के दायरे में ड्रोन प्रतिबंधित है। ऐसे में ड्रोन उड़ने से ताजमहल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
500 मीटर के दायरे में है प्रतिबंधित
ड्रोन के रिमोट के साथ विदेशी पर्यटक।
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के आसपास 500 मीटर के दायरे में ड्रोन को उड़ाना प्रतिबंधित है। ये प्रतिबंध तत्कालिक डीएम पंकज कुमार ने सुरक्षा के मद्देनजर लगाए थे। इसके बाद भी ताजमहल के ऊपर और उसके आसपास ड्रोन उड़ने की घटना लगातार हो रही हैं। इस पर सुरक्षा दल पूरी तरह से अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुआ है।
ताज पर कब-कब ऑऊड़ा ड्रोन
- 29 दिसंबर 2017 को ताज के ऊपर ड्रोन उड़ाया गया।
- 11 फरवरी 2018 को दक्षिणी गेट से ड्रोन उड़ाया गया।
- 5 मार्च 2018 को ताज के ऊपर ड्रोन उड़ा था।
- 10 अगस्त 2018 को ताज पर ड्रोन उड़ा था। इसमें इजरायल के टूरिस्ट और होटल मैनेजर को पुलिस ने अरेस्ट किया था।
ताज पर कब-कब ऑऊड़ा ड्रोन
- 29 दिसंबर 2017 को ताज के ऊपर ड्रोन उड़ाया गया।
- 11 फरवरी 2018 को दक्षिणी गेट से ड्रोन उड़ाया गया।
- 5 मार्च 2018 को ताज के ऊपर ड्रोन उड़ा था।
- 10 अगस्त 2018 को ताज पर ड्रोन उड़ा था। इसमें इजरायल के टूरिस्ट और होटल मैनेजर को पुलिस ने अरेस्ट किया था।