फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The driver and conductor did not help the woman, the passengers supported

बस में दुष्कर्मः चालक-परिचालक ने नहीं की महिला की मदद, सवारियों ने दिया साथ 

Sun, 30 Aug 2020 04:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा/मांट
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा/मांट Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 30 Aug 2020 04:09 AM IST
विज्ञापन
The driver and conductor did not help the woman, the passengers supported
इसी बस में हुई घटना... - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के निर्भया कांड के बाद भी आधी आबादी चलती बसों में असुरक्षित है। लखनऊ से दिल्ली के बीच के सफर में महिला के साथ दुष्कर्म होता रहा। वारदात के दौरान चालक-परिचालक और एक अन्य हेल्पर ने महिला की मदद नहीं की। विरोध करने पर सवारियों का साथ मिला और महिला ने पुलिस को सूचना दी। पूरी वारदात ने एक्सप्रेसवे के सुरक्षित सफर की सच्चाई उजागर कर दी है। 

विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 12 बजकर 10 मिनट पर स्लीपर कोच बस लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हुई। बस में पीड़ित महिला के अलावा 45 अन्य सवारी थीं। दिल्ली के बेगमपुर थाना क्षेत्र की विवाहित महिला भी उसमें सफर कर रही थी। बस में महिला की सीट संख्या पांच थी। वह जैसे ही वह सीट पर लेटी बस के हेल्पर रवि की गतिविधियां संदिग्ध हो गईं।
विज्ञापन


चालक-परिचालक ने बस की लाइट बंद कर दीं और हेल्पर की हैवानियत जाग गई। वह सीट संख्या पांच के पास पहुंचा और टिकट आदि देखने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। हेल्पर महिला के साथ लगभग एक घंटे तक डरा-धमका कर हरकत करता रहा। बाद महिला ने शोर मचा दिया। हेल्पर ने इसका विरोध किया तो महिला ने उससे हाथापाई भी की। महिला ने मोबाइल फोन से 112 नंबर डायर कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बस को शनिवार सुबह मांट टोल पर रुकवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक-परिचालक और अन्य हेल्पर कहां थे
जिस समय महिला के साथ दुष्कर्म हो रहा था, उस समय चालक-परिचालक और एक अन्य हेल्पर कहां थे। दुष्कर्म पर उनकी क्या प्रतिक्रिया थी। महिला के अनुसार चालक-परिचालक और अन्य हेल्पर इस वारदात में अभियुक्त हेल्पर के सहभागी थे। वह चुपचाप उसका सहयोग कर रहे थे। उन्होंने विरोध तक नहीं किया।

सवारियों के विरोध पर फूले हाथ-पैर
महिला ने शोर मचाया तो बस की सवारियों ने विरोध शुरू कर दिया। उस समय आरोपी हेल्पर और बस के चालक-परिचालक के हाथ-पैर फूल गए। इसके बाद ही महिला ने हेल्पर के साथ मारपीट की।

 
हेल्पर ने किया घटना से इंकार
महिला द्वारा लगाए गए आरोपों से हेल्पर ने इनकार किया है। उसका कहना है कि उस पर लगाया आरोप झूठा है। वह बस में सवारियों को बैठाने का काम करता है।
 
सवारियों को नहीं बनाया गवाह
पुलिस ने पूरी वारदात में किसी भी सवारी का न तो बयान लिया और न ही किसी को गवाह बनाया है। जबकि वारदात के समय सभी सवारियां बस में ही थीं।

पुलिस ने दिल्ली छुड़वाईं सवारियां
पुलिस ने स्लीपर कोच बस की सभी सवारियों को अपनी कस्टडी में दिल्ली छुड़वा दिया। बाद में बस को पुन: मांट थाने पर बुलवा लिया।
 
पीड़िता का पति है राज मिस्त्री
पीड़ित महिला का पति दिल्ली में राजमिस्त्री है। उसने पुलिस को बताया कि वह लखनऊ किसी काम से गई थी। वहां से लौटते समय उसके साथ बस में वारदात हो गई। पुलिस के मुताबिक महिला अपनी सहेली से मिलने लखनऊ 26 अगस्त को गई थी। इसके बाद वह लौट रही थी।
 
बस की जांच करेगी फोरेंसिक टीम
बस को फोरेंसिक टीम के हवाले कर दिया है। टीम ने बस की सीट आदि के कुछ नमूने लिए हैं।

बीएसआईसी ट्रैवल एजेंसी की है बस
जिस स्लीपर कोच बस में महिला के साथ वारदात हुई वह बस बीएसआईसी ट्रैवल एजेंसी की बताई गई है। बस पर विष्णु यात्रा लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed