फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The doors of IIT open for the meritorious of the district

जेईई एडवांस्ड में शहर के मेधावियों ने मारी बाजी

Sat, 16 Oct 2021 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
The doors of IIT open for the meritorious of the district
आगरा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड का परिणाम शुक्रवार को जारी हो गया। इसमें जिले के मेधावियों ने कड़ी मेहनत के बदौलत सफलता अर्जित की है। इनके लिए आईआईटी के दरवाजे प्रवेश के लिए खुल गए हैं। अवधपुरी निवासी आदित्य कुमार ने आल इंडिया 184वीं और कुबेरपुर निवासी पारस सिकरवार ने 204वीं रैंक प्राप्त की है।
विज्ञापन

दीक्षालय इंस्टीट्यूट से तैयारी करने वाले मैनपुरी निवासी पीयूष राजवर्धन ने आल इंडिया 858वीं रैंक प्राप्त की है। वर्ष 2019 में लक्ष्य-30 के माध्यम से संस्थान में इनका प्रवेश हुआ था। सोरो कटरा की रहने वाली आकांक्षा पुत्री राज सिंह ने आल इंडिया 1643वीं रैंक प्राप्त की है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। हॉरिजन कोचिंग के निदेशक जय वर्मा ने निशुल्क जेईई एडवांस्ड की तैयारी कराई। डॉ. सुनील बंसल व डॉ. संगीता बंसल के बेटे आदि बंसल ने 1877वीं रैंक हासिल की है। बलूनी क्लासेज के एकेडमिक हेड डॉ. ललितेश यादव ने बताया कि उनके यहां के आदित्य जैसवाल ने ओबीसी में 603वीं रैंक, सचिन कुमार ने आल इंडिया 2329वीं रैंक, आर्यन ने 3764वीं रैंक, आयुष भारद्वाज ने 5552वीं रैंक प्राप्त की है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया 184वीं रैंक प्राप्त करने वाले आदित्य कुमार ने पहले प्रयास में ही जेईई एडवांस्ड में सफलता प्राप्त की है। वह आईआईटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस ब्रांच से पढ़ाई करना चाहते हैं। आदित्य कुमार का कहना है कि हमें गलतियों से सीख लेकर अपनी कमियों को दूर करना चाहिए। मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। आदित्य के पिता शिवकुमार वर्मा एडवोकेट और मां शीतल वर्मा रामस्वरूप सिंघल गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं। आदित्य कुमार ने कक्षा 10वीं की परीक्षा सेंट पीटर्स कॉलेज से 97.2 फीसदी, 12वीं की परीक्षा 97.6 फीसदी अंकों के साथ बोस्टन पब्लिक स्कूल से उत्तीर्ण की। रेजोनेंस से कोचिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एत्मादपुर के कुबेरपुर निवासी किसान उम्मेद सिंह के बेटे पारस सिकरवार ने जेईई एडवांस्ड में आल इंडिया 204वीं रैंक प्राप्त की है। पारस की बड़ी बहन पारुल सिकरवार ने दयालबाग से इंजीनियरिंग की है। टोरंट पावर में सिविल इंजीनियर के पद पर जॉब कर रही हैं। दूसरे नंबर की बहन तनु सिकरवार निजी कंपनी में अच्छे पद पर कोलकाता में कार्यरत हैं। पारस तीसरे नंबर के हैं। सबसे छोटी बहन परी सिकरवार कक्षा 9 की छात्रा है। मां शमा सिकरवार गृहिणी हैं। हरिओम सिकरवार, हरिपाल सिंह, मोहन सिंह, महिपाल सिंह, बैजनाथ सिंह ने पारस को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed