फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The district administration released the map of the submergence area of ??the Ishan river

जिला प्रशासन ने ईशन नदी के डूब क्षेत्र का नक्शा किया जारी

Thu, 28 Oct 2021 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The district administration released the map of the submergence area of ??the Ishan river
मैनपुरी। जिला प्रशासन और विनियमित क्षेत्र कार्यालय से ईशन नदी के डूब क्षेत्र का संपूर्ण निर्धारण कर दिया गया है। डूब क्षेत्र का एक नक्शा भी जारी किया गया है। ये नक्शा 1980 के दशक में आई बाढ़ के आधार पर तैयार किया गया था। इसी नक्शे के आधार पर अब ईशन नदी के किनारे के क्षेत्रों में निर्माण की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

शहर से होकर गुजरने वाली ईशन नदी के डूब क्षेत्र में लगातार अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए प्रशासन द्वारा नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। इसके बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। कार्रवाई के बाद निर्माणकर्ता उन्हें डूब क्षेत्र के बारे में जानकारी न होने की दलील दे रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने ईशन नदी के डूब क्षेत्र का एक नक्शा जारी कर दिया है। इसमें नदी और उसके दोनों तरफ के डूब क्षेत्र के माप के साथ प्रदर्शित किया गया है। एक बार 1980 के दशक में ईशन नदी में बाढ़ आई थी। इसी बाढ़ के आधार पर डूब क्षेत्र का नक्शा तैयार किया गया था। प्रशासन ने इस पुराने नक्शे को तलाशने के बाद इसी नक्शे को मान्यता देते हुए जारी किया है। प्रशासन ने ये भी साफ कर दिया है कि अब जो भी डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण होंगे उन्हें ध्वस्त कराने के आदेश जारी किए जाएंगे। उप जिलाधिकारी सदर/नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र ऋषिराज ने सभी कॉलोनाइजर्स को भी इस नक्शे के आधार पर ही कॉलोनियां काटने के आदेश दिए हैं। अगर कहीं भी उल्लंघन पाया जाता है तो कार्रवाई के लिए कॉलोनाइजर्स और निर्माणकर्ता स्वयं ही जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

---
कलक्ट्रेट और तहसील पर भी चस्पा होगा नक्शा
ईशन नदी के डूब क्षेत्र के नक्शे की प्रति विनियमित क्षेत्र कार्यालय में उपलब्ध कराई गई है। यहां से जो भी निर्माणकर्ता और कॉलोनाइजर्स अपने निर्माण का नक्शा पास कराएंगे वहां से उन्हें इसकी जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा कलक्ट्रेट और तहसील सदर में भी ये नक्शा चस्पा करने के आदेश एसडीएम ने दिए हैं। ताकि अगर कोई भी नक्शे के बारे में या डूब क्षेत्र के बारे में जानना चाहता है तो उसे नक्शा उपलब्ध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
1980 के दशक में ईशन नदी में बाढ़ आई थी। तब जिला प्रशासन द्वारा नदी और उसके किनारों के डूब क्षेत्र का एक नक्शा तैयार किया गया था। इसी नक्शे को तलाशकर लोगों की सहूलियत के लिए जारी किया गया है। इसी के अनुसार डूब क्षेत्र में कार्रवाई की जाएगी।
-ऋषिराज, एसडीएम सदर/नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed