फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The department is not installing the meter even after depositing the fee

शुल्क जमा होने के बाद भी विभाग नहीं लगा रहा मीटर

Mon, 09 May 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The department is not installing the meter even after depositing the fee
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला भरतवाल निवासी विधवा द्वारा शुल्क जमा करने केे बाद भी बिजली विभाग मीटर नहीं लगा रहा है। शिकायतों पर सुनवाई नहीं होने के बाद उसकी शिकायत पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने अधिशासी अभियंता विद्युत से 16 मई तक आख्या मांगी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला भरतवाल निकट बरालोक मंदिर निवासी शैलेष कठेरिया ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत की है। शिकायत में कहा है कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। उसने अपने खाली प्लाट पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाया है।
विज्ञापन

उसने बिजली का कनेक्शन कराने के लिए औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद विभाग में आवेदन किया। आवेदन के बाद विभाग के कर्मचारियों ने मकान में कनेक्शन तो दे दिया, लेकिन मीटर नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में कहा है कि उसकी शिकायतों पर विभाग ने कार्रवाई करना तो दूर सुनवाई तक नहीं की है। उसने शिकायत के साथ साक्ष्य भी जमा किए हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने शिकायत पर संज्ञान लेकर अधिशासी अभियंता विद्युत से शिकायत के संबंध में जानकारी कराकर 16 मई तक विस्तृत और स्पष्ट आख्या मांगी है। मामले की सुनवाई के लिए 16 मई की तारीख तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed