फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The death toll in the accident in Aunchha area stood at four.

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हुए हादसे में मृतक संख्या हुई चार

Tue, 05 Apr 2022 07:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
The death toll in the accident in Aunchha area stood at four.
औंछा (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम नगला हार के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुए हादसे में मृतक संख्या चार हो गई है। देर रात एक महिला ने एटा में दम तोड़ दिया। सभी मृतक जनपद फिरोजाबाद के रहने वाले थे। मामले में ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध लापरवाही का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के गांव खड़ीत निवासी सर्वेश कुमार सोमवार को नेजा चढ़ाने के लिए मैनपुरी के माता शीतला देवी मंदिर आए थे। उनके साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में परिवार व गांव के लोग भी थे। देर शाम करीब 8:30 बजे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से वापस लौटते समय थाना क्षेत्र में नगला हार प्रतीक्षालय के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में 16 वर्षीय रागिनी, नौ वर्षीय गरिमा, 30 वर्षीय मालती की मौत हो गई थी वहीं करीब 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं कुछ घायलों को एटा ले जाया गया था। एटा ले जाने के दौरान देररात 65 वर्षीय वृद्धा गीता देवी निवासी गांव खडीत ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत के साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। वहीं घायलों का इलाज जिला अस्पताल मैनपुरी, मेडिकल कॉलेज सैफई, एटा आदि अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन

मामले में गांव खड़ीत निवासी प्रमोद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि चार अप्रैल को तीन ट्रैक्टरों से परिवार व गांव के लोग नेजा चढ़ाने के लिए आए थे। एक ट्रैैक्टर चालक हरिकेश निवासी खड़ीत दूसरे ट्रैक्टर से आगे निकलने की होड़ में तेज चलाने लगा, उसकी लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। पुलिस ने चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपे
मंगलवार को पुलिस ने रागिनी, गरिमा और मालती के शवों का पोस्टमार्टम कराया और शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिए गए। तीनों ही शव लेकर परिजन फिरोजाबाद रवाना हो गए। हादसे में चौथी मृतका गीता देवी का पोस्टमार्टम एटा में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed