फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The criminal who came to kill the young man caught in the encounter

हत्या करने आया इनामी अपराधी मुठभेड़ में पकड़ा

Sun, 15 May 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The criminal who came to kill the young man caught in the encounter
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला पुरोहिताना में युवक की हत्या करने के इरादे से आए 10 हजार के इनामी अपराधी को शनिवार की रात स्वॉट/कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे जेल भेजा गया है। एक साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरोहिताना में 26 अप्रैल को प्रेम विवाह करने वाली युवती की सगे भाई व साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि पति करन घायल हो गया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद उसकी जान बची। मामले में पुलिस सगे भाई सहित चार आरोपियों को जेल भेज चुकी है। मोहल्ला निवासी दिलीप व रविंद्र वांछित चल रहे थे। शनिवार की रात दोनों करन को मारने के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन

स्वॉट टीम प्रभारी/इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने सूचना पर बिछिया रेलवे क्रासिंह के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपियों ने टीम पर फायरिंग कर दी। बचाव करते हुए पुलिसकर्मियों ने दिलीप को तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथी रविंद्र चकमा देकर भाग निकला। पूछताछ में दिलीप ने बताया कि वह कोमल की शादी से खुश नहीं थे। हमले में कोमल तो मर गई लेकिन करन बच गया था। आज उसी को मारने के लिए आ रहे थे। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि दिलीप पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed