{"_id":"64c2500c6023eddaf403fa54","slug":"the-couple-was-beaten-up-for-not-compromising-in-the-case-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-1762-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मुकदमे में समझौता नहीं करने पर दंपती को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मुकदमे में समझौता नहीं करने पर दंपती को पीटा
Thu, 27 Jul 2023 04:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 27 Jul 2023 04:37 PM IST
विज्ञापन
मुकदमे में समझौता नहीं करने पर दंपती को पीटा
गांव लालपुर में हुई घटना, चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव लालपुर में आरोपियों ने मुकदमे में समझौता का दबाव बनाया। जब मना किया तो आरोपियों ने दंपती को घर में घुसकर लाठी डंडे से पीटा। उक्त घटना के बाद चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी सत्यपाल का गांव के ही नामजद लोगों से रास्ते को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। 25 जुलाई को विपक्षी होते राम, दफेदार, रिंकू और विनोद दरवाजे पर आकर गालीगलौज करने लगे। कहा कि मुकदमे में फैसला कर लो। जब सत्यपाल ने कहा कि अब न्यायालय में ही फैसला होगा तो आरोपी आग बबूला हो गए। सभी लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए और पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर बचाने आई पत्नी आरती की भी पिटाई की। इस दौरान दोनों बच्चों से भी हाथापाई की गई। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने घायल दंपती का मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।