फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The counting of votes will be done according to the order of the booths of a ward.

Agra News: एक वार्ड के बूथों की क्रमानुसार होगी मतगणना

Mon, 08 May 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 08 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
The counting of votes will be done according to the order of the booths of a ward.
मैनपुरी। मतगणना में लगाए गए कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के लिए सोमवार को मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें आचार्य टीईपी सेंटर धीरेंद्र कुुमार ने बताया कि एक वार्ड के बूथों की क्रमानुसार गणना की जाएगी। एक वार्ड के सभी बूथों की गणना होने के बाद ही दूसरे बूथ की मतपेटिकाएं गणना के लिए मगाई जाएंगीं। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में उन्होंने कहा कि मतपेटिका लाने के बाद टेबिल पर मौजूद टीम अध्यक्ष और सभासद पद के मतपत्र अलग-अलग कर लेगी। मतपत्रों की गड्डी बनाने के बाद उनकी गिनती की जाएगी। गणना पूर्ण होने के बाद गणना चार्ट में दर्ज करते हुए मतपत्रों की गड्डी को पीछे बैठे कर्मचारियों को बंडलिंग के लिए सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकतम आठ राउंड में ही गणना का कार्य पूर्ण करना है। कहीं किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल अपने निर्वाचन अधिकारी या सहायक निर्वाचन अधिकारी से संपर्क करें। इसके साथ ही मास्टर ट्रेनर्स को मतपेटिकाएं खोलने की भी जानकारी एक बार फिर दी गई। एडीएम/प्रभारी जिलाधिकारी कार्मिक रामजी मिश्र ने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण में गणना की बारीकियों को समझ लें। मंगलवार को यही मास्टर ट्रेनर्स नौ सौ के करीब गणना कार्मिकों को प्रशिक्षण देंगे। ऐसे में कहीं कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed