फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The construction of the street started in the morning

इंपैक्ट: खबर छपी तो सुबह ही शुरू हो गया गली का निर्माण

Thu, 19 May 2022 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
The construction of the street started in the morning
मैनपुरी। विकास खंड मैनपुरी की ग्राम पंचायत धरमंगदपुर नगरिया में मनरेगा से गली निर्माण में फर्जीवाड़ा किया गया। ‘अमर उजाला’ ने खबर के माध्यम से इसका खुलासा किया तो खलबली मच गई। आनन-फानन में बृहस्पतिवार को सुबह ही पंचायत सचिव व अन्य जिम्मेदार ईंट व अन्य सामान लेकर मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

गांव नगरिया में रामस्वरूप के खेत से ईसेंद्र के खेत तक नाली व इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के नाम पर चार माह पहले 3.34 लाख रुपये की धनराशि निकाल ली गई। ये भुगतान मनरेगा से लिया गया लेकिन मौके पर निर्माण कार्य नहीं कराया गया। अमर उजाला की पड़ताल में मामला सामने आया। बृहस्पतिवार के अंक में खबर प्रकाशित हुई तो खलबली मच गई। आनन-फानन में सुबह आठ बजे पंचायत सचिव प्रदीप चौहान, रोजगार सेवक विक्रम और तकनीकी सहायक कौशलेंद्र सिंह गांव पहुंच गए। अपने साथ लाल ईंट, इंटरलॉकिंग ईंट, मोरंग, सीमेंट के साथ लेबर भी लेकर पहुंचे। तत्काल गली के निर्माण का काम शुरू करा दिया।
विज्ञापन

धनराशि का बंदरबांट
सरकारी धनराशि का बंदरबांट चार माह पहले ही हो गया था। अब जिम्मेदार जल्द से जल्द निर्माण कार्य करवाकर अपनी गर्दन बचाना चाहते हैं। इसके लिए एक दर्जन से अधिक मजदूर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के चेहरे खिले
मामला उजागर होने से जहां जिम्मेदारों में खलबली मची है वहीं ग्रामीणों चेहरे खिल गए हैं। बृहस्पतिवार को निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों का कहना है कि अगर मामला उजागर नहीं होता तो गली का निर्माण नहीं कराया जाता। लोगों को कच्ची गली से होकर ही गुजरना पड़ता। अब गली का निर्माण होने से लोगों को राहत मिलेगी।

जिस कार्य के लिए भुगतान किया गया वह पहले क्यों नहीं कराया गया, इसकी पुष्टि जांच के आधार पर होगी। अब निर्माण करा भी दिया गया है, जांच में इसे शामिल किया जाएगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
-विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed