फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The condition of seven recruit firemen deteriorated during the parade

परेड के बाद बिगड़ी अग्रिशमन विभाग के फायरमेन की हालत

Mon, 04 Apr 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
The condition of seven recruit firemen deteriorated during the parade
मैनपुरी। सोमवार को अग्निशमन विभाग में रिक्रूट फायरमैन की परेड के बाद सात की हालत बिगड़ गई। उल्टी और दस्त होने पर चार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से एक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह अग्निशमन विभाग में हाल ही में आए रिक्रूट फायरमैन की परेड आयोजित हुई। परेड के बाद कुछ रिक्रूट फायरमैन को उल्टियां शुरू हो गईं। पहले तो उन्हें ओआरएस का घोल दिया गया। इसके बाद रिक्रूट फायरमैन विशाल, केशव, अजयीर और विशाल कुमार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां से विशाल की हालत में सुधार न होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी यदुनाथ सिंह ने बताया कि सोमवार को परेड के बाद कुछ रिक्रूट की हालत बिगड़ी है। इनमें से विशाल की हालत गंभीर है, जिसे बताया गया है कि हार्ट की समस्या भी है।
विज्ञापन

भोजन में खाई दी अरहर की दाल
वहीं जिला अस्पताल में भर्ती विशाल ने बताया कि उन लोगों ने परेड के बाद दाल खाई थी। दाल खाने के बाद ही उन लोगों की हालत बिगड़ी है। वहीं जिला अस्पताल में तैनात ईएमओ डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार का कहना था कि गर्मी में परेड के कारण रिक्रूट का वीपी लो होने के चलते उनकी हालत बिगड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed