{"_id":"618536cc7a0f0b49b31e96ec","slug":"the-city-lit-up-like-a-bride-kasganj-news-agr5136940153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन की तरह जगमगा उठा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन की तरह जगमगा उठा शहर
विज्ञापन
कासगंज में दीपोत्सव पर्व पर सजे भवन
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जनपद भर में दीपावली पर्व की धूम रही। घर-घर दीप जलाए गए। समूचा शहर दुल्हन की तरह जगमगा उठा। लोगों नेे भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, कुबेर महाराज का पूजन कर सुख समृद्धि एवं वैभव की कामना की। माता सरस्वती सहित अन्य देवी देवताओं की भी पूजा अर्चना की गई।
शहर से लेकर कस्बे तक दुल्हन की तरह से जगमगा रहे हैं। नजारा इतना आकर्षक हो गया कि हर जगह ोशनी ही रोशनी नजर आई। झालरें हर घर मकान पर तरह तरह की रंगों में रोशनी फैंकतीं रहीं। दीप मालिकाएं मन को लुभाती रहीं। मुहूर्त के अनुसार लोगों ने पूजा कार्यक्रम शुरू कर दिया। विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करते हुए भगवान गणेश की पूजा की गई। इसके बाद मां लक्ष्मी का आह्वान कर धन समृद्धि की कामना की। भंडार भरने को कुबेर का पूजन किया। घर और दुकानों पर पूजा अर्चना करने के बाद लोगों ने मंदिरों में जाकर देव दर्शन कर मंगलकामनाएं की।
उपहार बांट कर मनाई खुशी
पर्व के मौके पर उपहार देने में भी लोगों में उत्साह देखा गया। अपने परिचितों, रिश्तेदारों को तरह तरह के उपहार बांटे गए। किसी ने मिठाइयों के पैक दिए तो किसी ने क्रॉकरी या अन्य तरह के उपहार प्रदान किए। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर कारोबारियों ने अपनी कर्मियों को दीपावली का इनाम व बोनस दिया। मोबाइल पर शुभकामनाओं के संदेश भेजकर भी लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
100 रुपये में बिका लाल कमल
माता लक्ष्मी का आसन कमल पुष्प पर महंगाई की मार नजर आई। कमल पुष्प 100 रुपये तक में बिका। वहीं गेंदा का फूल 100 रुपये प्रतिकिलो एवं गुलाब 300 रुपये किलो तक बिकता नजर आया। बाजार में फूल मालाओं व फूलों की कीमतें बढ़ गई।

कासगंज में आमसान में आतिशबाजी का नजारा।- फोटो : KASGANJ