फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The city air deteriorated after the firecrackers

Agra News: पटाखे चलने के बाद बिगड़ी शहर की हवा

Mon, 13 Nov 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 13 Nov 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
The city air deteriorated after the firecrackers
कासगंज। दिवाली पर चलाए गए पटाखे और दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के स्तर बढ़ने का असर जिले में दिखाई दिया। रविवार को हुई आतिशबाजी के चलते प्रदूषण बढ़ा। सोमवार को देरशाम के बाद प्रदूषण अधिक रहा। इसका असर हवा पर भी पड़ा। सोमवार को रात के समय एक्यूआई के 251 के आसपास पहुंच गया था। जिले में दिवाली के मौके पर चलाई गई आतिशबाजी के बाद शहर की आबोहवा बिगड़ गई। सायं के समय एक्यूआई 135 तक था, लेकिन रात में जैसे ही पटाखे चलने शुरू हुए उसके बाद वातावरण में तेजी से धुंध छाने लगी। पटाखों का धुआं हर तरफ था। इसके साथ ही एक्यूआई बढ़ने लगा। रविवार रात 12 बजे तक एक्यूआई 154 तक पहुंच गया था। रात दो बजे तक यह बढ़कर 220 तक पहुंच गया। हालांकि जैसे ही रात में पटाखे चलना बंद हुए उसके बाद वायु की गुणवत्ता में तेजी से सुधार आने लगा।सोमवार सुबह छह बजे एक्यूआई घटकर 196 पर आ गया। इसके बाद तेजी से धुंध छंटने लगी और सुबह 9 बजे तक एक्यूआई घटकर 135 के स्तर पर रह गया। सोमवार दोपहर के समय जैसे ही हवा का रुख बदला और दिल्ली एनसीआर में खराब हुई हवा का असर जिले में दिखाई देने लगा। जिले में सांय छह बजे एक्यूआई बढ़कर 220 पर आ गया और रात 10 बजे तक एक्यूआई बढ़कर 251 के स्तर तक जा पहुंच गया था। बुजुर्ग राम नरेश ने बताया कि प्रदूषण बढ़ने से सांस लेने में दिक्कत हुई। युवक सतीश ने बताया कि धुंध के असर से आखों में जलन महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed