{"_id":"6ac95ccf83b350b2a1019b74","slug":"the-chhalesar-team-won-the-trophy-by-crushing-chaudhary-raghunath-singh-mahavidyalaya-agra-news-c-421-1-sagr1053-18951-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छलेसर की टीम ने चौधरी रघुनाथ सिंह महाविद्यालय को रौंदकर जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छलेसर की टीम ने चौधरी रघुनाथ सिंह महाविद्यालय को रौंदकर जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
मलपुरा। कस्बा स्थित एसएस एजुकेशन इंस्टीट्यूट के मैदान पर शुक्रवार को अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता राहुल चौधरी और विशिष्ट अतिथि डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना ने किया। इस दौरान राहुल चौधरी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन और टीम भावना विकसित करते हैं।
प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की 12 टीमों ने हिस्सा लिया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला एके कॉलेज शिकोहाबाद और फिजिकल एजुकेशन कैंपस छलेसर के बीच हुआ, जिसमें छलेसर की टीम ने 29-26 से जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में चौधरी रघुनाथ सिंह महाविद्यालय ने बीएसए कॉलेज मथुरा को 32-26 से हराया। फाइनल मुकाबले में फिजिकल एजुकेशन कैंपस छलेसर ने चौधरी रघुनाथ सिंह महाविद्यालय को 49-31 से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती। विशिष्ट अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। इस दौरान प्राचार्य दीपक अग्रवाल, रजत यादव, पिंकू चौधरी, रविकांत, सुखवीर सिंह और वासुदेव चौधरी मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका सत्यदेव चाहर, रविंद्र सिंह, विक्रम सिकरवार, वीरपाल चाहर और जयप्रकाश भगौर ने निभाई।