फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The case of shaving the young man's head turned out to be false

झूठा निकला युवक का सिर मुंडवाने का मामला

Sun, 13 Mar 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The case of shaving the young man's head turned out to be false
किशनी। गांव कल्याणपुर निवासी एक युवक का राजनीतिक रंजिश के चलते सिर मुंडवाने का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ है। पुलिस अब शिकायत करने वाले की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी मनोज जाटव की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी। बताया था कि उसने भाजपा का समर्थन किया था, जिसके चलते सपा समर्थित युवक उस से नाराज हो गए। कुछ दिन पहले उसे पकड़ने के बाद उसके सिर के बाल मुडवा दिए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी बताए गए युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस बीच आरोप लगाने वाला मनोज गायब हो गया। जानकारी करने पर पता चला कि मनोज गांव मुडौंसी के रहने वाले एक व्यक्ति के खेत में जबरन गेट रख रहा था। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मनोज को हड़काया था। इसी बात का बदला लेने के लिए उसने जमीन के विवाद को राजनीतिक रंग देने के लिए झूठी शिकायत की। पुलिस झूठी शिकायत देने वाले युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed