{"_id":"60ef29da8ebc3e49c21e9966","slug":"the-case-of-kidnapping-is-fine-in-the-sections-of-gang-rape-mainpuri-news-agr4997172149","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम के पेड़ पर लटका मिला 16 वर्षीय किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम के पेड़ पर लटका मिला 16 वर्षीय किशोर का शव
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव इटौरा में भाई की बारात से एक दिन पहले किशोर का शव खेत पर आम के पेड़ से लटका मिला। जानकारी पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कोतवाली पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव इटौरा निवासी राजकुमार लोधी के चार पुत्र हैं। मंगलवार को दूसरे नंबर के पुत्र ललित का मंडप कार्यक्रम संपन्न हुआ था। देर रात तक दावत व डीजे पर डांस होता रहा। रात करीब 12 बजे उनका तीसरे नंबर का 16 वर्षीय पुत्र रजत नदी के पास खेत पर सोने की बात कह कर चला गया। बुधवार की सुबह जब सबसे छोटा पुत्र अनिरुद्ध खेत पर गया तो भाई रजत का शव आम के पेड़ पर चुन्नी के फंदे से लटका देख रोता हुआ घर आया। जानकारी पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
इंस्पेक्टर कोतवाली भानू प्रताप भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता राजकुमार की ओर से हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमाटम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मामला प्रथम दृष्टया खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
मधुवन कुमार, एएसपी