फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The bride disappeared before the completion of the marriage in Agra, now the police is in search

आगरा : सात फेरों से पहले दुल्हन परिवार सहित रफूचक्कर. अब पुलिस जुटी तलाश में 

Thu, 28 Apr 2022 12:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 28 Apr 2022 12:03 AM IST
सार

चर्चा यह भी है कि दूल्हे की उम्र दुल्हन से दोगुनी थी। इस बात को लेकर दुल्हन के परिवार वाले चर्चा कर रहे थे। इसी बीच एक युवक आया। वह दुल्हन को लेकर चला गया। दुल्हन के जाने पर ही उसके परिवार वाले भी चले गए। अब वो सामने आने से बच रहे हैं, जिस व्यक्ति ने शादी कराई थी वह भी नहीं मिल रहा है। 
 

विज्ञापन
The bride disappeared before the completion of the marriage in Agra, now the police is in search
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोहामंडी क्षेत्र के नौबस्ता में धूमधाम से बरात आई थी। दोपहर में लगन और सगाई की रस्में पूरी हुई। रात को दूल्हा और दुल्हन ने एक-दूसरे को जयमाला डाली। फेरों की तैयारी में पूरा परिवार लगा हुआ था। तभी दुल्हन परिवार सहित रफूचक्कर हो गई। काफी देर बाद भी दुल्हन के नहीं आने पर दूल्हा पक्ष को पता चला। फोन भी स्विच ऑफ हो गए। घर पहुंचने पर भी कोई नहीं मिला। बाद में दूल्हा पक्ष ने थाना पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस अब दुल्हन पक्ष की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

 
थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडे ने बताया कि जयपुर हाउस से बारात आई थी। दूल्हा एक शोरूम में नौकरी करता है। दो महीने पहले उसका रिश्ता जगदीशपुरा की युवती से तय हुआ था। लड़का और लड़की ने एक दूसरे के घर जाकर पसंद किया था। इसके बाद बुधवार को शादी करना तय हुई थी। नौबस्ता में मैरिज होम में शादी हुई थी। 
विज्ञापन


युवक के परिजनों ने बताया कि सारा खर्च उन्होंने ही किया था। लड़की के परिवार ने खुद को गरीब बताया था। बरात चढ़ाई के बाद लगन सगाई का कार्यक्रम हुआ। जयमाला पड़ गई थी। फेरों की तैयारी की जा रही थी। इससे पहले ही लड़की और उसके परिवार वाले चले गए। घर जाने पर भी कोई नहीं मिला। पुलिस भी लड़की पक्ष की तलाश कर रही है, जिससे यह पता चल सके कि वो कहां चले गए। शादी क्यों नहीं करना चाह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हे की उम्र ज्यादा होने की चर्चा
चर्चा यह भी है कि दूल्हे की उम्र दुल्हन से दोगुनी थी। इस बात को लेकर दुल्हन के परिवार वाले चर्चा कर रहे थे। इसी बीच एक युवक आया। वह दुल्हन को लेकर चला गया। दुल्हन के जाने पर ही उसके परिवार वाले भी चले गए। अब वो सामने आने से बच रहे हैं, जिस व्यक्ति ने शादी कराई थी वह भी नहीं मिल रहा है। 


एक और मामला आया सामने
शहर में दुल्हन के जाने का एक और मामला सामने आया है। जगदीश पुरा, शाहगंज और एत्माद्दौला में दुल्हन के परिवार सहित जाने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत भी की है। अब लोहा मंडी में यह मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह किसी गैंग का काम नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed