फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The bride absconded after locking the in-laws in the rooms

दुल्हन कुंडी बंदकरके हुई फरार

Thu, 28 Apr 2022 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
The bride absconded after locking the in-laws in the rooms
आगरा। शाहगंज क्षेत्र में 25 अप्रैल को शादी के बाद गोरखपुर से विदा होकर ससुराल पहुंचने के 10 घंटे बाद ही दुल्हन, दूल्हे और ससुरालीजनों को घर में बंद कर दीवार कूदकर फरार हो गई। उसने दरवाजे की बाहर से कुंडी लगा दी थी। दुल्हन को गायब देखकर ससुरालीजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। रातभर दुल्हन की तलाश की गई मगर वह नहीं मिली। बुधवार को थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले चांदी के कारीगर का है। परिवार के लोग कारीगर के लिए रिश्ता तलाश रहे थे। करीब दो महीने पहले उनके परिचित ताजगंज निवासी एक फैक्टरी में कर्मचारी ने बताया कि वह भी अपनी साली के लिए लड़का देख रहे हैं। लड़की गोरखपुर की रहने वाली है। चांदी कारीगर के परिजनों ने लड़की को देखा, वह उन्हें पसंद आ गई। उन्होंने रिश्ते के लिए हामी भर दी। दुल्हन के जीजा ने बताया था कि लड़की का परिवार गरीब है। इसलिए वह शादी का खर्चा नहीं उठा सकेगा। लड़के वालों ने दोनों ओर की शादी का खर्चा उठाने का जिम्मा लिया। आगरा से 25 अप्रैल को बरात गोरखपुर पहुंची, जहां रीति-रिवाज से शादी करने के बाद दुल्हन को विदा कराकर परिवार 26 की सुबह आगरा आ गया। दूल्हे ने पुलिस को बताया कि कंगन खुलने की रस्म बुधवार को होनी थी। दुल्हन अपनी सास के कमरे में सो रही थी।
विज्ञापन

रात में 12 बजे के बाद दुल्हन ने सास के कमरे की बाहर से कुंडी लगाई। इसके बाद दूल्हे को भी बंद कर दिया। फिर आंगन की दीवार फांद कर भाग गई। कुछ ही देर बाद सास की नींद खुली तो दुल्हन को कमरे में नहीं पाकर दरवाजा खोलने की कोशिश की मगर वह बाहर से बंद था। बेटे को आवाज लगाई तो उसका भी कमरा बंद था। इस पर 112 नंबर पर कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुल्हन की तलाश में कोठी मीना बाजार से लेकर बस एवं रेलवे स्टेशन सभी जगह की खाक छान मारी। दुल्हन का सुराग नहीं मिला। बुधवार को दुल्हन के परिवारीजन भी गोरखपुर से यहां आ गए। उन्होंने शाहगंज थाने में प्रार्थना पत्र दिया। इंस्पेक्टर शाहगंज जसवीर सिंह ने बताया कि दुल्हन का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकीदार को धमकाया, गेट खुलवाया
आधी रात को दुल्हन को कॉलोनी के गेट से बाहर जाते देख वहां तैनात चौकीदार को शक हुआ। उसने गेट खोलने से मना कर दिया। दुल्हन से सवाल करने का प्रयास किया तो उसने चौकीदार को धमका दिया। इसके बाद वहां से निकल गई।

दुल्हन के गायब होने के 15 मिनट के अंदर ही दूल्हा और उसके परिवारीजनों ने कॉलोनी समेत आसपास का पूरा इलाका छान मारा। मगर, उसका सुराग नहीं मिल सका। जिससे आशंका है कि दुल्हन किसी के साथ वहां से गई है। पुलिस अब कॉलोनी और आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed