फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The boy who went to graze cattle drowned in the Ganges

Agra News: मवेशी चराने गया बालक गंगा में डूबा

Mon, 03 Jul 2023 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 03 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
The boy who went to graze cattle drowned in the Ganges
पटियाली (कासगंज) । सिकंदरपुर वैश्य के गांव नगला बल्ली में मवेशी चराने गए बालक गंगा में डूब गया। हादसा गंगा से भैंस को बाहर निकालते समय हुआ। गोताखोर बालक की गंगा में तलाश कर रहे हैँ। देर शाम तक बालक का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन



गंगा में ग्राम नगला बल्ली निवासी विमलेश (12) पुत्र मुकेश कुमार डूबा। वह सोमवार की सुबह अपने मवेशी को लेकर गंगा के किनारे चराने के लिए गया हुआ था। उसकी भैंस चरते हुए गंगा में घुस गई। वह भैंस को गंगा से बाहर निकालने के लिए गंगा में प्रवेश कर गया। जब वह भैंस को बाहर निकालने का प्रयास कर रहा था तभी वह गंगा के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसकी चीख पुकार पर अन्य साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना की जानकारी उसके परिजन को दी गई। सूचना पर परिजन और ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस भी बालक के डूबने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि बालक की गोताखोरों की मदद से गंगा में तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed