फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The boundaries of Sahawar and Amanpur Nagar Panchayats will be expanded.

Agra News: सहावर व अमांपुर नगर पंचायतों का होगा सीमा विस्तार

Thu, 13 Feb 2025 01:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 13 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The boundaries of Sahawar and Amanpur Nagar Panchayats will be expanded.
नगर पंचायत अमांपुर कार्यालय बोर्ड का फोटो।
कासगंज। नगर पंचायत अमांपुर व सहावर की सीमा का विस्तार की प्रक्रिया अब शुरू हो गई। अमांपुर विधायक के पत्र बाद शासन संज्ञान लेने के बाद दोनों नगर पंचायतों की सीमा विस्तार के लिए जिला प्रशासन से आख्या मांगी है। प्रशासन ने सीमा विस्तार के लिए प्रक्रिया शुरू की है। सीमा विस्तार होने से अमांपुर व सहावर नगर पंचायत के समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में तेजी से प्लॉटिंग होने से आबादी की बसावट हो रही है। बाशिंदो के लिए नगर पंचायत की सुविधाएं नही मिल पाती है। नगर पंचायतों के क्षेत्र में तेजी से हो रहे विस्तार को देखते हुए अमांपुर विधायक हरीओम वर्मा क्षेत्र की आबादी को नगर पंचायत की सीमा में लाने के लिए बीते वर्ष सितंबर में शासन को पत्र भेजा। वर्ष 2011 के आधार पर नगर पंचायत अमांपुर की आबादी 10930 व 2.3 हेक्टेयर है। वहीं सहावर नगर पंचायत की आबादी 24067 व क्षेत्रफल 1.68 हेक्टेयर है। सीमा विस्तार होने से लोगों को नगर पंचायतों का राजस्व बढेगा। वहीं लोगों को सुविधाओं का लाभ मिलेगा अपर जिलाधिकारी राकेश पटेल ने बताया कि नगर पंचायत अमांपुर व सहावर की सीमा विस्तार के लिए अमांपुर विधायक ने पत्र प्रमुख सचिव को भेजा था। शासन से पत्र मिलने के बाद संबंधित क्षेत्र एसडीएम से सीमा विस्तार के संबंध में आख्या मांगी गई है।।
विज्ञापन

ये गांव हो सकते हैं शामिल : नगर पंचायत अमांपुर की सीमा विस्तार होने से गांव ददवारा आंशिक, एकता नगर, इस्लाम नगर, नगला टंकी, नगला ऊदल, वनूपुरा आंशिक, रानामऊ आंशिक,अल्लीपुर विकौरा, महाराण प्रताप नगर शामिल हो सकते है।वहीं सहावर नगर पंचायत में लोधी नगर, जमालपुर और अवंतीबाई नगर शामिल हो सकेंगें। इन सुविधाओं को मिलेगा लाभ:
विज्ञापन

नगर पंचायतों के सीमा में शामिल होने वाले गांवों के लोगों को कई सुविधाएं मिलेंगी। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद लोगों को, पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइटें, नाला निर्माण, आवास, शौचालय सहित अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article