{"_id":"61db22a5a6e5085bb979d4fe","slug":"the-bike-riders-beat-the-lekhpal-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: रास्ते से हटने की कहने पर बाइक सवारों ने लेखपाल को पीटा, कार में मारा पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: रास्ते से हटने की कहने पर बाइक सवारों ने लेखपाल को पीटा, कार में मारा पत्थर
Mon, 10 Jan 2022 12:01 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:01 AM IST
सार
लेखपाल अपनी कार से पत्नी और बच्चों के साथ सदर जा रहे थे। फतेहाबाद मार्ग पर बाइक सवारों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
थाना ताजगंज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद मार्ग पर ताजगंज क्षेत्र में शनिवार रात को रास्ते से हटने की कहने पर बाइक सवार युवकों ने लेखपाल और उनकी पत्नी से अभद्रता कर दी। लेखपाल की पिटाई लगाई। कार में पत्थर मार दिया, जिससे शीशा टूटा गया। पत्थर उनकी पत्नी को लगा। घटना के बाद आरोपी भाग गए। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
गांव रजरई स्थित विमल सिटी निवासी सचिन कुमार और उनकी पत्नी फतेहाबाद क्षेत्र में लेखपाल हैं। शनिवार रात को दंपती बच्चे के साथ सदर जा रहे थे। वो कार में थे। बसई सब्जी मंडी तिराहे के पास सड़क पर बाइक खड़ा कर कुछ युवक खड़े थे। इस कारण कार नहीं निकल पा रही थी। सचिन ने युवकों को टोक दिया।
विज्ञापन
कार से खींचकर पीटा
आरोप है कि युवकों ने बाइक कार के आगे लगाकर अभद्रता शुरू कर दी। सचिन को कार से खींच लिया। उनकी पिटाई की। इस पर लोग आ गए। तब उन्हें छोड़ा। सचिन आगे चल दिए। मगर, आरोपियों ने दोबारा पीछा करके रोक लिया। इस बार भी पिटाई की। गाड़ी में पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया। इससे परिवार दहशत में आ गया। उन्होंने बाइक का नंबर नोट कर लिया। राहगीरों के आने पर आरोपी भाग गए। पीड़ित लेखपाल ने थाना ताजगंज में तहरीर दी।
विज्ञापन
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने बाइक की नंबर प्लेट का फोटो खींच लिया है। नंबर बिहार का है। नंबर की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।