फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The beginning of winter, the night shelter is not ready

सर्दी की हुई शुरुआत, रैन बसेरा नहीं हैं तैयार

Fri, 12 Nov 2021 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
The beginning of winter, the night shelter is not ready
मैनपुरी। सर्दी ने दस्तक दे दी है। तापमान गिरने से रातें सर्द होने लगी हैं। वहीं अभी तक जिले में रैन बसेरा तैयार नहीं हुए हैं। शहर के स्थाई रैन बसेरा में सरकारी कर्मचारियों का कब्जा है। वह यहां परिवार सहित रह रहे हैं।
विज्ञापन

जरूरतमंद, राहगीरों को सर्दी से बचाने के लिए शहर में बस स्टैंड, तांगा स्टैंड, आगरा रोड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर अस्थाई रैन बसेरा की व्यवस्था की जाती है। नवंबर माह में 11 दिन बीत चुके हैं, रातें सर्द होने लगी है, लेकिन अभी तक अस्थाई रैन बसेरा की व्यवस्था नहीं हुई है। सर्द रातें काटने के लिए लोगों को दुकानों के आगे टिनशेड आदि में सोते देखा जा सकता है। प्रशासन ने जल्द सर्दी से बचाव के इंतजाम किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

----
स्थाई रैन बसेरा में नहीं हैं व्यवस्थाएं
शहर में करहल चौराहा के पास कृष्णा नगर में सौ बिस्तर का स्थाई रैन बसेरा बना हुआ है। यहां अव्यवस्थाओं का आलम है। बुधवार रात आठ बजे रैन बसेरा का गेट बंद था। परिसर में अंधेरा छाया हुआ था। करीब आधा घंटे तक अमर उजाला टीम ने गेट खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से किसी ने प्रतिउत्तर नहीं दिया। बृहस्पतिवार की सुबह टीम के सदस्य दोबारा यहां पहुंचे तो बिस्तर अव्यवस्थित पड़े हुए थे। जानकारी पर पता चला कि यहां छह सरकारी कर्मचारियों के परिवार रह रहे हैं। तीन कर्मचारी डूडा और तीन नगर पालिका के बताए गए हैं। डूडा की ओर से रैन बसेरा को संचालित करने की जिम्मेदारी निजी संस्था को दी गई है। संस्था का कोई कर्मचारी तैनात नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जिलेभर में जल्द ही अस्थाई रैन बसेरा बनवाए जाएंगे। जरूरत के अनुसार अलाव की व्यवस्था की जाएगी। जरूरतमंदों को कंबल दिए जाएंगे। स्थाई रैन बसेरा का सत्यापन कराया जाएगा, अवैध रूप से रहने वालों को यहां से हटाया जाएगा।
अविनाश कृष्ण सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed