{"_id":"6ae3a6a3140e8e5d530e807a","slug":"the-bateshwar-fair-will-commence-with-a-deepotsav-festival-of-lamps-on-the-banks-of-the-yamuna-agra-news-c-421-1-ad11001-20455-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: यमुना घाटों पर दीपोत्सव के साथ होगा बटेश्वर मेले का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: यमुना घाटों पर दीपोत्सव के साथ होगा बटेश्वर मेले का शुभारंभ
विज्ञापन
बटेश्वर मंदिर परिसर मेला. क्षेत्र का निरीक्षण करते अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत और साथ मे जिल
बटेश्वर। उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थ धाम बटेश्वर में आयोजित होने वाले वार्षिक पशु एवं लोक मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने टीम के साथ मेला परिसर एवं यमुना घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित कर्मचारियों को समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दाैरान जिला पंचायत आगरा के अपर मुख्य अधिकारी मुकेश जैन ने बताया इस वर्ष बटेश्वर लोक एवं पशु मेले का भव्य और औपचारिक शुभारंभ 11 नवंबर को एक विशाल दीपोत्सव के साथ किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर यमुना नदी के सभी घाटों को दीपों की रोशनी से सजाया जाएगा, जिससे पूरा तीर्थ धाम दूधिया रोशनी में जगमगा उठेगा। वहीं, मेले का समापन 28 नवंबर को होगा। वहीं फतेहाबाद के पूर्व भाजपा विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से इस वर्ष बटेश्वर मेले को भव्य रूप दिया जाएगा। मेले में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं, पशु व्यापारियों और क्षेत्रीय नागरिकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान मेला अधिकारी मासूम रजा, इंजीनियर लव शर्मा, सुभाष वर्मा, प्रेम प्रकाश, ललित कुमार, धारा सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हंसनरायण सिंह भदौरिया, अजय भदौरिया, ध्रुव भदौरिया, शिव कुमार शर्मा, सहवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य महेश कठेरिया, भाव सिंह नरवरिया, अलकेंद्र जादौन, बिट्टू भदौरिया, राहुल ठेकेदार, सौरभ गुप्ता, शिव कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
ये रहेंगे मेले का प्रमुख आकर्षण
अपर मुख्य अधिकारी ने बताया पिछले वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी मेले में दर्शकों के लिए कई आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लोक संगीत, रशिया गायन और पारंपरिक भजन-कीर्तन, रोमांचक कुश्ती दंगल, कवि सम्मेलन के अलावा विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी।