फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The auditorium resonated with classical melodies at the Ninad Festival.

Agra News: निनाद महोत्सव में शास्त्रीय सुरों से गूंजा सभागार

Sun, 21 Dec 2025 02:58 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
The auditorium resonated with classical melodies at the Ninad Festival.
जेपी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित वीसी
आगरा। भारतीय शास्त्रीय संगीत को समर्पित दो दिवसीय 61वें निनाद महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को खंदारी परिसर के जेपी सभागार में हुआ। पं. रघुनाथ तलेगांवकर फाउंडेशन ट्रस्ट एवं संगीत कला केंद्र, आगरा ने संयुक्त रूप आयोजन किया। कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि संगीत आत्मा को शांति प्रदान करता है और ऐसे आयोजनों से भारतीय संस्कृति को नई ऊर्जा मिलती है।
विज्ञापन

प्राचीन कला केंद्र, चंडीगढ़ और डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो 90.4 आगरा की आवाज की सहभागिता रही। गुरुद्वारा गुरु का ताल के मुख्य प्रबंध नियासी सरदार प्रीतम सिंह ने कहा कि संगीत मन और आत्मा दोनों को सकारात्मक दिशा देता है। कार्यक्रम की शुरुआत संगीत कला केंद्र के कलाकारों ने पं. रघुनाथ तलेगांवकर की स्वरचित सरस्वती वंदना एवं अन्य रचनाओं की प्रस्तुति से की।
विज्ञापन

प्रथम सत्र में पुणे से आईं मेवाती घराने की कलाकार डॉ. विलीना पात्रा के शास्त्रीय गायन ने श्रोताओं को बांधे रखा। उन्हें संगीत कला गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। अंतिम प्रस्तुति में झारखंड से आए मैहर घराने के केडिया बंधुओं पं. मोर मुकुट एवं मनोज कुमार की सितार-सरोद युगलबंदी ने समा बांध दिया। तबले पर जयपुर के अकबर खान की संगत सराही गई। दोनों कलाकारों को पं. केशव तलेगांवकर की स्मृति में स्थापित संगीत नक्षत्र उपाधि प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रो. अर्चना सिंह, पूजा सक्सेना एवं तरुण श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed