{"_id":"61b38f5680930e7f7a664e6e","slug":"the-amount-withdrawn-from-the-account-of-the-youth-was-returned-mainpuri-news-agr5173782174","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के खाते से निकाली गई धनराशि कराई वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के खाते से निकाली गई धनराशि कराई वापस
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के खाते से करीब 19 हजार रुपये साइबर अपराधी द्वारा निकाल लिए गए। इसकी शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई थी। शुक्रवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आवेदक के खाते में नौ हजार रुपये वापस कराए गए हैं।
कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले भूपेंद्र सिंह की ओर से एसपी अशोक कुमार राय को प्रार्थनापत्र दिया गया था। इसमें बताया था कि एक व्यक्ति ने फोन कर खाते के बारे में जानकारी ली और उन्हें बातों में फंसाकर एक मनी ट्रांसफर एप डाउनलोड करने के लिए कहा। एनी डेस्क सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के कुछ देर बाद ही खाते से 19190 रुपये निकाल लिए गए।
एसपी की ओर से मामले की जांच साइबर सेल प्रभारी विक्रम सिंह को सौंपी गई थी। जांच के दौरान टीम के एक्सपर्ट विजय सिंह, सरयू कुमार, विजय सिंह, गौरव कुमार, महीपाल और मनोज ने खाते से निकाली गई करीब नौ हजार की धनराशि फ्रीज करा दी। शुक्रवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आवेदक के खाते में नौ हजार रुपये वापस करा दिए गए हैं। साइबर सेल की टीम शातिर की तलाश में जुटी है।