{"_id":"67c9e4e58a90e557660b055c","slug":"the-administrations-action-was-limited-to-the-announcement-kasganj-news-c-25-1-agr1063-707787-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मुनादी तक ही सिमट कर रह गई प्रशासन की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मुनादी तक ही सिमट कर रह गई प्रशासन की कार्रवाई
Thu, 06 Mar 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। कस्बा में जगह-जगह अतिक्रमण की वजह से जनता बेहाल है। बाजार हो या मार्ग सभी पर अतिक्रमण है, तीन माह पूर्व जिम्मेदारों ने बैठक करने के साथ ही कार्रवाई को लेकर मुनादी भी कराई थी। मगर, तीन माह बीतने के बाद शायद प्रशासन कार्रवाई भूल कर शांत बैठ गया है। समस्या जस की तस बनी हुई है। बता दें कि 7 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रदेश भर में अतिक्रमण हटाने को लेकर निर्देश जारी किए थे। इसके बाद जिले में भी कार्रवाई को लेकर हलचल तेज हो गई थी। थाने में बैठक कर व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने की अपील की गई थी, वहीं ऐसा न करने पर कार्रवाई करने की बात भी कही थी। कस्बा में मुनादी भी कराई गई, इसमें अतिक्रमण को खुद ही हटा लेने की चेतावनी भी दी गई थी। मगर, समय बीतने के साथ ही चेतावनी और कार्रवाई दोनों ही बेअसर साबित हुई। न तो अतिक्रमणकारी हटे, न ही प्रशासन ने कार्रवाई की। इस पूरी प्रक्रिया को तीन माह से अधिक का समय बीत चुका है। मगर, कस्बा में बाजार से लेकर सड़क तक हालात पहले जैसे ही बने हुए हैं। सड़क पर ठेल, फुटपाथ पर गिट्टी बालू व अन्य सामान सजा हुआ नजर आ रहा है। परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से समस्या से निजात दिलाने को लेकर अभियान चलाने की मांग की है।