फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The administration is not fighting the BJP president's election

भाजपा नहीं प्रशासन लड़ रहा जिपं अध्यक्ष का चुनाव

Tue, 29 Jun 2021 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
The administration is not fighting the BJP president's election
मैनपुरी। पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने मंगलवार को आवास विकास स्थित सपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव इस बार भाजपा नहीं प्रशासन लड़ रहा है। अगर गड़बड़ी नहीं की गई तो संख्या बल के आधार पर सपा का ही जिला पंचायत अध्यक्ष होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में 13 सपा समर्थित सदस्य जीते हैं। छह सदस्य समाजवादी विचारधारा के हैं। सपा के पास 19 जिला पंचायत सदस्य हैं। भाजपा के पास केवल आठ सदस्य हैं। परिणाम घोषित होने के बाद से ही प्रशासन सपा के जिला पंचायत सदस्यों को परेशान कर रहा है। उनके खिलाफ झूठे मुकदमे लिखाए जा रहे हैं। पुलिस जिला पंचायत सदस्यों को धमका रही है। समाजवादी पार्टी राज्य चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करा चुकी है।
विज्ञापन

आयोग ने डीएम से आख्या भी मांगी है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी मनोज यादव को भी लगातार धमकाया जा रहा है। भाजपा प्रशासन के दम पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीतना चाहती है। जरूरत पड़ने पर समाजवादी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे। भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं होने दिए जाएंगे। सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, विधायक सदर राजकुमार उर्फ राजू यादव, विधायक करहल सोबरन सिंह यादव, विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी मनोज यादव और सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम और एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल
सपा का प्रतिनिधिमंडल डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी अशोक कुमार राय से मिला। आरोप लगाया कि सपा के तीन जिला पंचायत सदस्यों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। एक जिला पंचायत सदस्य को जेल भी भेज दिया गया है। पुलिस सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों के घरों पर लगातार दबिश दे रही है। इससे सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य भयभीत हैं। चुनाव निष्पक्षता से कराया जाना चाहिए। विधायक राजू यादव, सोबरन सिंह यादव, ब्रजेश कठेरिया, एमएलसी अरविंद प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह यादव, सपा प्रत्याशी मनोज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed