फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The accused who came on bail spread panic by firing

Agra News: जमानत पर आए आरोपी ने फायरिग कर फैलाई दहशत

Thu, 04 May 2023 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 04 May 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
The accused who came on bail spread panic by firing
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव में आरोपी जमानत पर छूट कर गांव आया और आतिशबाजी चलाने के साथ ही फायरिंग की। पीड़ित को धमकी दी कि दोबारा बेटी को उठा ले जाएगा। दहशत में आए परिजन ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। बताया कि आरोपी रूपराम उनकी पुत्री को ले गया था। उक्त मामले में वह जेल भेजा गया था। 26 अप्रैल को वह जमानत कराने के बाद गांव आ गया। वापस आते ही आरोपी ने पहले तो आतिशबाजी चलाई। इसके बाद पीड़ित परिवार को धमकी देते हुए एलान कर दिया। कहा कि अगर राजीनामा नहीं किया तो वह लड़की को दोबारा उठा कर ले जाएगा। उसके साथ मौजूद प्रेमपाल व श्रीनिवास ने भी धमकी दी। आरोपी द्वारा दी गई धमकी के बाद परिवार दहशत में आ गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed