{"_id":"66290875308883b0690b20be","slug":"the-accused-took-away-the-student-who-left-home-for-school-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-116405-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा को ले गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा को ले गया आरोपी
Wed, 24 Apr 2024 06:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 24 Apr 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा को ले गया आरोपी-अनहोनी की आशंका से परिजन भयभीत, दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी।
शहर के एक इंस्टीट्यूट में परिजन के साथ रह रही एक किशोरी को नामजद स्कूल जाते समय अपने साथ ले गया। परिजन ने काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं लग सका। अनहोनी की आशंका से भयभीत परिजन ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वर्तमान में वह आगरा रोड स्थित एक इंस्टीट्यूट में रह रहे हैं। उनकी 15 वर्षीय पुत्री उनके साथ रह रही है। वह 10वीं की छात्रा है, 22 अप्रैल की सुबह पुत्री घर से स्कूल जाने की बात कह कर गई थी। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए। काफी तलाश की गई लेकिन पुत्री के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इस बीच मालूम हुआ कि आगरा रोड पर एक सराफा की दुकान पर काम करने वाला दीपक कश्यप पुत्री को अपने साथ ले गया है। वह व परिजन बेहद डरे हुए हैं। पुत्री के साथ किसी अनहोनी की आशंका है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी और किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।