{"_id":"64ce91347d6e3f6d9b00c294","slug":"the-accused-of-threatening-the-municipality-also-gave-a-complaint-to-file-a-report-kasganj-news-c-163-1-sagr1016-3437-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पालिकाध्यक्ष को धमकी देने के आरोपी ने भी रिपोर्ट दर्ज कराने को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पालिकाध्यक्ष को धमकी देने के आरोपी ने भी रिपोर्ट दर्ज कराने को दी तहरीर
Sat, 05 Aug 2023 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। पालिकाध्यक्ष व उनके सभासद देवर को शुक्रवार देर शाम जान से मारने की धमकी दी गई थी। साथ ही सीमेंट कारोबारी स्व. संदीप गुप्ता के कर्मचारी पर जानलेवा हमला किया गया। इसमें सभासद ने रिपोर्ट दर्ज कराई। अब एक आरोपी ने भी रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पांच लोगों को नामजद कर थाने में तहरीर दी है।कस्बा में गांधी मूर्ति चौराहे पर दो पक्षों में शुक्रवार की देरशाम हुई मारपीट की घटना में कन्हैया शर्मा ने मोनू गुप्ता सहित पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि शुक्रवार की शाम 7:30 बजे गांधी मूर्ति चौराहे पर बर्फ लेने के लिए आया था। तभी वहां पहले से मौजूद मोनू गुप्ता, कृष्णा, मोहित आदि लोगों ने मुझे घेर लिया और बेरहमी से पिटाई की। मेरे सर पर कांच की बोतल मारी तथा बर्फ पकड़ने वाली कैंची से मेरे ऊपर पर हमला कर दिया। जिसमें बुरी तरह से घायल हो गया। किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग आया।
इसी घटना के बाद सीमेंट कारोबारी के कार्यालय पर घटना हुई। जिसमें सीमेंट कारोबारी व सभासद सुजीत गुप्ता ने कन्हैया शर्मा सहित 3 लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस द्वारा इसकी जांच की जा रही है, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उधर इस घटनाक्रम और आराेपियों की गिरफ्तारी न होने पर व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विनोद कुमार आर्या ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से सीमेंट व्यवसायी के कर्मचारी के ऊपर जानलेवा हमला तथा सीमेंट कारोबारी को जान से मारने की धमकी के आरोपियों कि जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। वहीं कन्हैया शर्मा के द्वारा थाने में दी गई तहरीर पर अभी तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है। कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल ने बताया कि आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है।