फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The accused made the video viral and told himself innocent

आरोपी ने वीडियो वायरल कर खुद को बताया निर्दोष

Tue, 05 Jul 2022 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
The accused made the video viral and told himself innocent
बेवर। कस्बा निवासी युवक की पिटाई के बाद मौत के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आया। एक आरोपी को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कहना है कि उसे जानबूझ कर फंसाया गया है। पुलिस की दबिश के दौरान लवी छत पर भागा था, उसके साथ क्या हुआ इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सुमेर सिटी होटल में 23 जून को लवी शुक्ला, मनोज आढ़ती, कौशलेंद्र सिंह, अरविंद प्रधान, आराम सिंह, कस्बा निवासी सुनील पाल मौजूद थे। कुछ देर बाद लवी घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ दिन बाद आगरा में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ जुआ के विवाद में पिटाई और मौत का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को आरोपी सुनील पाल ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बताया कि वहां जुआ हो रहा था तभी पुलिस ने दबिश दी। लवी व एक अन्य छत की ओर भाग गए थे। पुलिसकर्मी उनके पीछे छत पर गए थे। मौके से पुलिस उसे मनोज गुप्ता आढ़ती, कौशलेंद्र सिंह, अरविंद प्रधान, आराम सिंह को पकड़ कर थाने में ले गई थी। लवी पुलिस के साथ छत से नहीं लौटा। छत पर पुलिस व उनके बीच क्या हुआ, इसकी गहनता के साथ जांच होनी चाहिए। वह लोग घायल लवी को देखने आगरा गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed