{"_id":"6212643222d5c6340a7c3295","slug":"thalassemia-pateint-ved-garg-to-be-admitted-for-bone-marrow-transplant-on-february-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन: बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए 23 फरवरी को भर्ती होगा वेद, माता-पिता संग किए महादेव के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन: बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए 23 फरवरी को भर्ती होगा वेद, माता-पिता संग किए महादेव के दर्शन
Mon, 21 Feb 2022 12:24 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:24 AM IST
सार
मासूम वेद के इलाज के लिए अमर उजाला फाउंडेशन ने बीड़ा उठाया है। दानवीरों ने भी हाथ खोलकर आर्थिक सहायता की। वेद की मां कृष्णा गर्ग ट्रांसप्लांट के लिए अपना बोन मैरो देंगी।
विज्ञापन
पिता की गोद में वेद गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वो घड़ी आ गई, जिसका वेद को इंतजार था। थैलेसीमिया पीड़ित चार साल के वेद गर्ग को नया जीवन मिलने जा रहा है। बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए 23 फरवरी को उसे जयपुर स्थित ईस्ट एशिया इंस्टीट्यूट ऑफ थैलेसीमिया में भर्ती किया जाएगा। जाने से पहले रविवार को वेद ने माता-पिता के साथ मन:कामेश्वर मंदिर में दर्शन किए हैं।
विज्ञापन
आगरा के खेरागढ़ निवासी वेद गर्ग नौ माह की उम्र से थैलेसीमिया रक्तरोग से पीड़ित है। पिता जितेंद्र गर्ग मजदूर हैं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण ट्रांसप्लांट सर्जरी का खर्च उठाने में असमर्थ थे। मानवीय सरोकार के लिए समर्पित अमर उजाला फाउंडेशन ने वेद की मदद का बीड़ा उठाया है। दानवीरों ने भी हाथ खोलकर आर्थिक सहायता की। वेद की मां कृष्णा गर्ग ट्रांसप्लांट के लिए अपना बोन मैरो देंगी। वेद हॉस्पिटल में करीब तीन महीने भर्ती रहेगा।
विज्ञापन
अब तक 8.79 लाख रुपये इकट्ठे हुए
वेद की सहायता के लिए अब तक 8,79,079 रुपये इकठ्ठा हो चुके हैं। जिसमें 25 हजार का हॉस्पिटल में जमा एक चेक भी शामिल है। पिता जितेंद्र ने बताया कि 23800 रुपये अब तक जांच व इलाज पर खर्च हो चुके हैं। 8,30,279 रुपये बैंक खाते में जमा हैं। वेद के बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए 11.10 लाख रुपये का खर्च अनुमानित है।
विज्ञापन