फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   THAGI

दुकानदार हुआ ऑनलाइन ठगी का शिकार

Sat, 21 Nov 2020 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
THAGI
इलाबांस। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी एक दुकानदार ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठग ने खाते से 40 हजार रुपये पार कर दिए। थाना एलाऊ की इलाबांस चौकी क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी जयप्रकाश उर्फ पप्पू मिश्रा गांव बिरतिया में खाद बीज की दुकान किए हुए हैं। शुक्रवार की शाम उनके पास एक फोन आया।
विज्ञापन

फोन करने वाले व्यक्ति ने उनसे कहा कि वह उन्हें जानता है। बात करने के दौरान खाते में कुछ रुपये डालने की बात कहते हुए ऑनलाइन मनी ट्रांसफर एप का गोपनीय नंबर ले लिया। नंबर देने के कुछ देर बाद ही जयप्रकाश के खाते में 20 हजार रुपये दिखने लगे। हैकर ने मोबाइल बंद कर ऑन करने की बात कही। जयप्रकाश ने ऐसा ही किया, जब मोबाइल ऑन किया तो खाते से 40 हजार रुपये कट चुके थे। मामले में तहरीर मिलने के बाद चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed