फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tez pratap singh in mainpuri

मैनपुरी: भाजपा सरकार में समाज का हर वर्ग परेशान:तेजप्रताप

Mon, 01 Mar 2021 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
tez pratap singh in mainpuri
बिछवां। पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव सोमवार को विकासखंड सुल्तानगंज क्षेत्र के गांव जिरौली पहुंचे। एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व सांसद ने कहा भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार में सभी वर्ग परेशान है। केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी नीतियां पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाली हैं।
विज्ञापन

पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने कहा भाजपा शासन में किसान, नौजवान, व्यापारी, छात्र, महिलाएं सभी वर्ग परेशान हैं। केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं। इन कानूनों से भविष्य में किसानों को बहुत नुकसान होगा। कृषि कानूनों से किसान नहीं पूंजीपतियों का भला होगा। किसानों को काले कानून लाकर परेशान किया जा रहा है। तीन माह से किसान आंदोलन कर रहे है पर कोई सुनने वाला नहीं है। गैस, डीजल, पेट्रोल, खाद, बीज के दाम बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

महंगाई चरम पर है। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव 2022 में सपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। समाजवादी पार्टी पूरी तरह किसानों केे साथ है। किसानों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ रही है। पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, इकरार खां, सत्येंद्र सिंह शाक्य, कमलेश शाक्य, नवाब खां, रामखिलाड़ी, टिन्नी यादव, रामनरेश प्रजापति, बीटू चौहान, अंशुल चौहान, असफाक खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed