फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Textbooks to Be Available on Time for New Academic Session JD Inspects Printing in Agra

छात्रों को राहत: नए सत्र में समय पर मिलेंगी पुस्तकें, जेडी ने किया निरीक्षण; ये निर्देश दिए

Tue, 03 Feb 2026 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Feb 2026 09:09 AM IST
सार

आगरा में जेडी ने नए सत्र से पहले पुस्तकें मिल जाएं, इसके लिए अहम कदम उठाए हैं। जेडी ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस शैक्षिक सत्र के लिए फरवरी माह से ही पुस्तकों का मुद्रण कार्य शुरू करा दिया है।

विज्ञापन
Textbooks to Be Available on Time for New Academic Session JD Inspects Printing in Agra
जेडी डॉ. मुकेश अग्रवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए एनसीईआरटी और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की पाठ्य पुस्तकें समय पर छात्रों को उपलब्ध होंगी। इसके लिए मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक(जेडी) डॉ. मुकेश अग्रवाल ने आगरा में छप रही पुस्तकों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण में जेडी ने पुस्तकों की संख्या और गुणवत्ता की जांच की। सभी मानकों पर पुस्तकों के संतोषजनक पाए जाने पर पुस्तकों को बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध कराने की अनुमति दी गई है। विभाग की प्राथमिकता छात्रों को निर्धारित कम मूल्य पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर न होना पड़े।
विज्ञापन


जेडी ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस शैक्षिक सत्र के लिए फरवरी माह से ही पुस्तकों का मुद्रण कार्य शुरू करा दिया है। छात्र-छात्राओं को समय पर पठन सामग्री मिल सकेगी। कक्षा 9 के लिए 12 और कक्षा 12 के लिए 31 विभिन्न विषयों की पाठ्यपुस्तकें प्रकाशित की गई हैं। ये पुस्तकें आगरा सहित पूरे मंडल के बाजारों में उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे नए शैक्षिक सत्र में पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed