फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tet, entrance will be 30 minut earlier

टीईटी परीक्षा: परीक्षार्थी को 30 मिनट पहले कक्ष में मिलेगा प्रवेश

Wed, 19 Jan 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
tet, entrance will be 30 minut earlier
कासगंज। 23 जनवरी को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर जिला में तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा संबंधी तैयारियों को लेकर प्रमुख सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जानकारी ली। पेपर लीक के बाद फिर से होने जा रही परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं। परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में 30 मिनट पहले प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। 12 केंद्रों पर दोनों पालियों में शामिल होने वाले 10,228 परीक्षार्थियों पर नजर रखने के लिए कड़े इंतजाम जिला में किए हैं। परीक्षा के दौरान दोनों पालियों में परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और एक-एक पर्यवेक्षक तैनात रहेगा। ये दोनों अधिकारी परीक्षा के दौरान केंद्रों पर बैठकर ही परीक्षा पर पूरी नजर रखेंगे। परीक्षा को लेकर इस बार सचल दल की संख्या बढ़ाई गई है। चार सचल दल सभी केंद्रों पर आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। मजिस्ट्रेटों की निगरानी में परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचाया जाएगा। वहीं परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाएं भी मजिस्ट्रेट की निगरानी में सील होंगी।
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। -एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed