फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tet, entrance 30 minut before examination

टेट शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थी: डीएम

Fri, 21 Jan 2022 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
tet, entrance 30 minut before examination
20एमएनपी-24-कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने 23 जनवरी को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीईटी परीक्षा प्रत्येक दशा में सुचिता पूर्ण संपन्न करानी है। उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील की कि हर हाल में परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक, स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सचल दल में तैनात अधिकारी सभी सौंपे गये दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं। यदि किसी के द्वारा परीक्षा में विघ्न डालने की कोशिश की जाए तो उसके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाये। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर प्रत्येक परीक्षार्थी की सघन तलाशी ली जाए। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक, परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारी, कर्मचारी को परीक्षा कक्ष के भीतर मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित होगा। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि आयोग के निर्देशों का भलि-भांति अध्ययन कर लें। परीक्षा अवधि में ऐसा कोई कृत्य न किया जाए जिससे परीक्षा की सुचिता पर आंच आए। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश पत्र, पहचान पत्र की मूल प्रति, अंक पत्र की प्रमाणित प्रति, काले बाल प्वांइट पेन के अलावा मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि कोई सामग्री ले जाने की इजाजत नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि किसी परीक्षार्थी के पास परीक्षा कक्ष के अंदर अनुचित सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि मिले तो तत्काल प्रभाव से सामग्री जब्त करते हुए उसे परीक्षा से डिबार कर उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। मुख्य द्वार पर तलाशी के समय केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहें। तलाशी की वीडियोग्राफी कराई जाए, प्रश्न पत्र के पैकेट खोले जाने, उत्तर पुस्तिकाओं की सीलिंग के कार्य की भी वीडियोग्राफी हो, सभी कक्षों में परीक्षा अवधि में सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहें। सीसीटीवी कैमरे की जद में कक्ष का प्रत्येक परीक्षार्थी रहे। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी निगरानी की जाए। केंद्र व्यवस्थापक सुनिश्चित करें। परीक्षा प्रारंभ होने पर पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट निरंतर भ्रमणशील रहकर प्रत्येक कक्ष की गतिविधियों पर नजर रखें। परीक्षा केंद्र के ऐसे कक्षों जिनमें परीक्षा नहीं हो रही है उनकी भी सघन तलाशी कराई जाए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.पीपी सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, केन्द्र व्यवस्थापक, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed